उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान और महापौर किरण जैसल ने किया उद्घाटन

ऋषिकुल  मैदान में मंगलवार को सात दिवसीय सहकारिता मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा महापौर किरण जैसल ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (एम-पैक्स) अब केवल बचत और ऋण तक सीमित न रहकर डिजिटल सेवाओं, आधार सेवा केंद्र, जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, जिससे आमजन को घर पर ही जरूरी सेवाएं मिल रही हैं।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि किसानों और सहकारिता तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई। पशुपालन, मछली पालन, फूलों की खेती जैसी गतिविधियों के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण और ₹1 लाख तक का व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाओं का कौशल बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

महापौर किरण जैसल ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1.67 लाख लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सबसे पहले सहकारी समितियों को पूर्ण डिजिटल रूप देने की दिशा में काम शुरू किया है। प्रदेश की 672 एम-पैक्स समितियां कंप्यूटराइज्ड हो चुकी हैं तथा 24 एम-पैक्स जन औषधि केंद्र संचालित कर रही हैं। राज्य की 5511 समितियों में से 3838 समितियों का विवरण राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपलोड किया जा चुका है।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए मड़वे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4270 रुपये से बढ़ाकर 4886 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण पेंशन सहित अन्य योजनाओं और आदर्श हरिद्वार के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व निदेशक सुशील त्यागी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, चंदन चौहान, लव शर्मा, संदीप गोयल, आशु चौधरी, तरुण नैयर, प्रीति गुप्ता व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button