उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सहकारिता मेला 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप, समिति की बैठक सम्पन्न

2025 के सफल आयोजन को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा गठित मेला समिति की बैठक आज जिला सहकारी बैंक रुड़की में संपन्न हुई। बैठक में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में प्रस्तावित मेले क तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में तय किया गया कि मेले का भव्य उद्घाटन 2 दिसंबर को त्राखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। प्रत्येक मला दिवस की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुजर रहेगी। मेले, मंत्री, प्रगतिशील किसान और वरिष्ठ सहकारिता प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला सहायक निबंधक ने बताया कि मेले में सभी शासकीय विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां जनसामान्य के लिए योजनाओं और सहकारिता से जुड़े कार्यों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक एस.ओ. सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

बैठक में पांच सदस्यीय मेला समिति को संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। समिति में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व निदेशक सुशील त्यागी, उपभोक्ता संघ हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष विकास तिवारी, मत्स्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा और पूर्व जिला मंत्री प्रमोद चौधरी शामिल रहे।

मेले को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button