उत्तर प्रदेशउत्तराखंडऋषिकेशकुमाऊँ मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

यज्ञ से प्रसन्न होते हैं देवी-देवता, हर घर में हो परंपरा: पंडित पवन कृष्ण शास्त्री*

हरिद्वार, 7 अप्रैल 2025: श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के नौवें दिन कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यज्ञ से भगवान नारायण सहित समस्त देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। शास्त्री ने बताया कि सृष्टि रचना के बाद ब्रह्मा ने देवताओं की भूख शांत करने के लिए स्वाहा नामक कन्या उत्पन्न की, जिसका विवाह यज्ञ नारायण से हुआ। तभी से यज्ञ में स्वाहा के साथ आहुति देने की परंपरा शुरू हुई, जिससे देवताओं को आहार मिलता है।

 

उन्होंने कहा कि यज्ञ से घर में सुख, समृद्धि, धन, आयु और आरोग्य की वृद्धि होती है। यदि नित्य यज्ञ संभव न हो तो पूर्णमासी, संक्रांति या अमावस्या पर अवश्य करना चाहिए। अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सनातनियों से अपने मोहल्लों में श्रीमद् भागवत, राम कथा और देवी भागवत कथा जैसे आयोजनों के जरिए धर्म प्रचार करने की अपील की, ताकि बच्चों में संस्कार जागृत हों।

 

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज, मंदिर व्यवस्थापक सतीश वन महाराज, लाहू वन महाराज, संस्कृति सचिव दीपक गैरोला, पंडित जुगल किशोर तिवारी, ऋषि शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने व्यास पीठ का पूजन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button