उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चला किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 1.13 लाख रुपये का राजस्व अर्जित

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए “किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान” चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आदित्य गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।

 

अभियान में 20 टिकट चेकिंग कर्मचारियों की टीम ने 3 रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों के सहयोग से कुल 35 ट्रेनों की जांच की। इनमें 15623, 12092, 14321, 14617, 12357, 12040, 15903 सहित कई ट्रेनों को शामिल किया गया।

 

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 115, अनियमित यात्रा के 112, धूम्रपान के 2 और गंदगी फैलाने के 6 मामले पकड़े गए। इन सभी मामलों से रेलवे को कुल ₹1,13,120 (एक लाख तेरह हजार एक सौ बीस रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट या गलत श्रेणी में यात्रा न करें, स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें तथा धूम्रपान से बचें। स्वच्छता बनाए रखने हेतु स्टेशन पर सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए गए हैं।

 

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान किसी समस्या या सहायता के लिए “रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139” या “RailOne” ऐप का उपयोग करें।

 

– जनसंपर्क कार्यालय, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button