उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

समाजहित में कार्य कर रहा है कौरा देवी ट्रस्ट : कृतिकांत शर्मा

हरिद्वार, 6 अक्तूबर। महंत रघुवंश पुरी कौरा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर ट्रस्ट से जुड़े विवादों पर स्पष्टीकरण दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कृतिकांत शर्मा, सचिव विशाल शर्मा और कोषाध्यक्ष अचिन भटनागर ने कहा कि ट्रस्ट समाजहित में कार्य कर रहा है और उसकी आमदनी का निजी स्वार्थ में कोई उपयोग नहीं किया जाता। सभी निर्णय ट्रस्ट की नियमावली के अनुरूप सहमति और बहुमत से ही पारित किए जाते हैं।

 

कृतिकांत शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य स्वर्गीय कौरा देवी की संपत्ति की रक्षा, उचित प्रबंधन और समान अधिकारों के साथ ट्रस्ट का संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से फर्जी ट्रस्ट का गठन कर रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button