नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम नज़दीक आते ही यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक रहेगी। वंदे भारत, शताब्दी व अन्य मेल/एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में अभी भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार—
20172 निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत: चेयर कार में 191 सीटें (01 अक्टूबर से)
12002 निज़ामुद्दीन-भोपाल शताब्दी: चेयर कार में 200 सीटें (01 अक्टूबर से)
22436 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत: चेयर कार में 306 सीटें (04 अक्टूबर से)
22416 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत: चेयर कार में 654 सीटें (03 अक्टूबर से)
12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी: चेयर कार में 234 सीटें (01 अक्टूबर से)
12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी: चेयर कार में 318 सीटें (03 अक्टूबर से)
26405 अमृतसर-कटरा वंदे भारत: चेयर कार में 168 सीटें (01 अक्टूबर से)
22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा: चेयर कार में 422 सीटें (03 अक्टूबर से)
22470 निज़ामुद्दीन-खजुराहो: चेयर कार में 299 सीटें (01 अक्टूबर से)
12015 नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी: चेयर कार में 337 सीटें (04 अक्टूबर से)
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए विशेष ट्रेनों के साथ-साथ नियमित ट्रेनों में भी सीट उपलब्धता का लाभ उठाएँ। यात्री IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत एजेंटों से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।
रेलवे ने चेतावनी दी है कि त्योहारों में सीटों की माँग अचानक बढ़ जाती है, इसलिए यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर टिकट अवश्य सुनिश्चित करें।
इस बार त्यौहार की यात्रा के लिए नियमित ट्रेनें सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक विकल्प बनी रहेंगी।