उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपना अंतिम चरण पार कर रही है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष क्रमशः 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व के अवसर पर, सुबह 11:36 बजे अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान से बंद किए जाएंगे।
यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के दिन बंद किए जाएंगे। इसके मूहूर्त की घोषणा विजयदशमी (2 अक्टूबर) पर पंचांगानुसार की जाएगी।
कपाट बंद होते ही माता गंगा की विग्रह डोली को भोगमूर्ति सहित मुखबा गांव की ओर ले जाया जाएगा और वहाँ छह माह के लिए शीतकालीन स्थापना की जाएगी।
चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी — गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज। बाद में 2 मई को केदारनाथ तथा 4 मई को बद्रीनाथ का उद्घाटन हुआ। यात्रा जारी रहने के दौरान कुछ समय के लिए आपदाओं के कारण बंद रही।
मंदिर समिति का कहना है कि इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख को पार कर चुकी है।