लालगंज। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन सराय बैरिया खेड़ा, सेमरपहा और बेहटा में किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन सृजन अभियान सिर्फ पद भरने की प्रक्रिया नहीं बल्कि पार्टी की नींव को मजबूत करने का संकल्प है। सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत बनाएगी।
ब्लॉक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे लाया जा रहा है। सरेनी प्रभारी लाल आशकिरण प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन से चलती है और हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है।
जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गांधी के विचारों और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाकर उन्हें मजबूत करें। जिला सचिव कामता प्रसाद गौड़ ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही पार्टी संगठित होगी। प्रदेश सोशल मीडिया सचिव कमल सिंह चौहान ने सोशल मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।