प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री किट वितरित की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने किया।
आशु चौधरी ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार ने किसान कल्याण के साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है, जिसके अंतर्गत 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेनू शर्मा, मनु रावत, वरुण चौहान, रजनी वर्मा, लवी चौहान, रायपाल सिंह, महिपाल चौहान, राहुल चौधरी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।