उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन सृजन पर जोर

लालगंज/रायबरेली। कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को गोविंदपुर वलौली, धनाबाद और मुबारकपुर न्याय पंचायतों में बैठकें आयोजित हुईं। बैठकों में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

 

ब्लाक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। जनता अब कांग्रेस को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें। सिंह ने राहुल गांधी को जनता की आवाज़ बताते हुए कहा कि वे किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

बैठक में ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने संगठन सृजन अभियान को मुख्य एजेंडा बताया और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं, जिला उपाध्यक्ष एवं सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

 

बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button