उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कांग्रेस और राहुल गांधी बने जनता की उम्मीद : अजय प्रताप सिंह

कांग्रेस ने रविवार को बहाई, उत्तरागौरी और खजूरगांव न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन किया। बैठकों की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जबकि ब्लॉक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस आज जनता की उम्मीद बन चुकी है। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

 

अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन को न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए हर गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अध्यक्ष और हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की चयनित कमेटियां बनाकर बूथ संगठन को मजबूती दी जाएगी।

 

बैठक में जिला सचिव सतीश कुमार पासी ने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, शोषण, वोट चोरी और महंगाई को जनता की प्रमुख समस्याएं बताते हुए कांग्रेस की नीतियों व राहुल गांधी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

संगठन प्रभारी एवं महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश की जनता भाजपा के झूठे नारों और सांप्रदायिक राजनीति से ऊब चुकी है। अब बदलाव का समय आ गया है और राहुल गांधी की लहर पूरे देश में देखने को मिल रही है।

 

ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाया कि बैठक में आए सभी सुझावों और समस्याओं पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

बैठकों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button