देहरादून, 25 मार्च 2025: उत्तराखंड सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्री विजय सिंह ने अपनी लगन और मेहनत से न केवल विभाग का बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्लोबल अवार्ड से नवाजा है। यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है।
विजय सिंह की कड़ी मेहनत और दोगुने प्रयासों का नतीजा है कि आज उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ रही है। उनके इस उपलब्धि से न सिर्फ सिंचाई विभाग बल्कि पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। यह पुरस्कार उनके समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उत्तराखंड के लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विजय सिंह जैसे कर्मठ अधिकारी राज्य के विकास और सम्मान के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।