बेंगलुरु, 25 अगस्त – बेंगलुरु महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य श्री प्रेमचंद्र झा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
संगोष्ठी का आयोजन चैतन्य ला ग्रूव ब्रुकफील्ड सभागार (ईस्ट), नील मंगला (वेस्ट), श्री बशेश्वर मंदिर मगड़ी रोड मेट्रो स्टेशन (नॉर्थ), श्री अर्जुन दास जी का निवास (8th स्ट्रीट नॉर्थ) एवं एस भी मीडोज कांगेरी (नॉर्थ) सहित कई स्थानों पर हुआ।
श्री प्रेमचंद्र झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन मान-बिंदुओं की रक्षा हेतु पूज्य महाराज श्री का अभियान पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने भव्य भारत के निर्माण के लिए संगोष्ठी एवं सेवा कार्यों के माध्यम से हिंदू समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्मनियंत्रित, पक्षपात-विहीन एवं शोषण-मुक्त सनातन शासन तंत्र स्थापित करने हेतु भारत को प्रथम चरण में हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के प्रयास होने चाहिए।
कार्यक्रम में कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इन आयोजनों को सफल बनाने में श्री मृत्युंजय शर्मा, श्री पृथ्वीराज नाथ, विश्वनाथ झा, प्रवीण कुमार जैन, अर्जुन दास, शिवानंद स्वामी, मनोहर स्वामी, सदाशिव स्वामी, मंजूनाथ, दुर्गेश मिश्रा, रूपेश मिश्रा, सुमित राज, प्रदीप कुमार, अमरनाथ टैक्सरी, दुर्गा रविंद्र, सुनीता मेनन, लीला धर, प्रभानंद झा, रश्मि श्रीवास्तव, नीलम झा, अनुपम मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।