उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक राना बेनी माधव बख्स सिंह की 221वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

लालगंज (रायबरेली), 24 अगस्त। लालगंज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (1857) के वीर नायक राना बेनी माधव बख्स सिंह की 221वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माला अर्पित कर पुष्पांजलि दी गई।

 

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि राणा बेनी माधव जी ने अपनी वीरता और बलिदान से अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी थी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राणा बेनी माधवबक्श सिंह स्मारक समिति का आभार जताया, जिनके प्रयासों से प्रतिमा की स्थापना संभव हुई और आज श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकी।

 

नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष रौनक भदौरिया ने कहा कि बेनी माधव सिंह केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि साहस और समर्पण के प्रतीक थे। उनके जीवन से नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है।

 

इस मौके पर अरविंद सिंह भदौरिया, रोहित सोनी, कृष्णा त्रिवेदी, शुभम मिश्रा, शशिकांत शर्मा, मोहम्मद जमील, विश्वजीत सिंह, विनोद गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव, मनजीत सिंह, फैसल खान, फारूक राणा, मोहम्मद अनस, सत्यम सिंह, आयुष सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button