हरिद्वार की अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्राथमिक उपचार सेवा कैंप में उत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों को अवधूत मंडल आश्रम, हीरादास हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर परमपूज्य स्वामी संतोषानंद महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पहावा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा द्वारा सेवा सदस्यों को सम्मानित करना सराहनीय पहल रही।
सम्मान प्राप्त करने वालों में कमलाकर शास्त्री, सचिन चौधरी, संजय कुमार, जितेंद्र शुक्ल, सपना पंडित, चारु शुक्ला, रीनू तोमर, विनीता चौहान, अनीता गुप्ता और आशा मंडल शामिल रहे।
संस्था के संरक्षक स्वामी संतोषानंद महाराज ने समाजसेवी जगदीश लाल पहावा को संस्था का मार्गदर्शक व वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की ओर से अध्यक्ष रंजीता झा को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव तरुण कुमार शुक्ल, ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वामी संतोषानंद महाराज और जगदीश लाल पहावा ने ट्रस्ट की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष रंजीता झा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव तरुण शुक्ल ने बताया कि 11 दिनों तक चले सेवा शिविर में 50 हजार से अधिक कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
टीम संकल्प ने भविष्य में भी सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने का संकल्प लिया।