उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक ने डिवाई और चंदौसी स्टेशनों का किया निरीक्षण

डिवाई मालगोदाम से मक्का की लोडिंग शुरू, चंदौसी में नए रनिंग रूम का उद्घाटन व पौधारोपण

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक श्री राज कुमार सिंह ने सोमवार को डिवाई और चंदौसी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल यातायात, स्टेशन विकास और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान डिवाई स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर माल परिवहन के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिवाई एक प्रमुख फूड ग्रेन मंडी है, और चूंकि यहां का मालगोदाम वर्ष के कुछ महीनों में निष्क्रिय रहता है, इसलिए रेल प्रशासन ने दिसंबर 2025 तक इसे फूड ग्रेन लोडिंग के लिए पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।

आज इसी क्रम में डिवाई मालगोदाम से मक्का की लोडिंग की गई, जिसे मंडल रेल प्रबंधक एवं अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

 

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने चंदौसी स्टेशन पर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चंदौसी मालगोदाम की भी समीक्षा की।

 

इस अवसर पर चंदौसी स्टेशन पर नवनिर्मित रनिंग रूम का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया। इसके प्रांगण में उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) श्री परितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्रीमती ऋचा शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री सुशील कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) श्री अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (मुख्यालय) श्री अभिषेक चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री जन्मेजय उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ओपी) श्री अंशु कुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रेल प्रशासन के इस सक्रिय प्रयास से न केवल स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि रेलवे राजस्व में भी

वृद्धि होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button