उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बाबा बाल्हेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दूसरे सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पुलिस प्रशासन व सेवादारों ने किया भक्ति भाव से सहयोग, फूल व जल वितरण से भावविभोर हुए कांवड़िये।

लालगंज (रायबरेली), 21 जुलाई।

सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार को ऐहार स्थित बाबा बाल्हेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु हाथों में जल, बेलपत्र व फूल लेकर ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ दर्शन के लिए कतारबद्ध नजर आए। मंदिर परिसर भक्ति व श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।

 

मंदिर के मुख्य पुजारी पं. झिलमिल जी महाराज व संजू महाराज के नेतृत्व में दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में ऐहार गांव के सेवादारों – कपिल देव तिवारी, दीपेन्द्र मोहन, प्रियंक शुक्ला, अतुल तिवारी, रिशु बाजपेयी, आकाश शुक्ला, आलोक तिवारी, मयंक शुक्ला, आयुष पांडेय, चंदन त्रिवेदी, अनुज अवस्थी, विकास तिवारी, अवनीश पांडेय, मृदुलेश तिवारी, होरीलाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

वहीं, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल – उप निरीक्षक रविंद्र तिवारी, मोहित शर्मा समेत अन्य कर्मियों ने बड़ी सजगता और भक्ति भाव से दर्शनार्थियों की सहायता की।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अहमद फरीद सिद्दीकी, कानूनगो शिव प्रकाश त्रिवेदी, बृजेश प्रताप सिंह और लेखपाल नम्रता सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावना के अनुरूप श्रद्धालुओं पर फूल वर्षा की, उन्हें अमरूद वितरित किए और पेयजल की व्यवस्था कराई।

 

पुजारी पं. झिलमिल जी महाराज ने बताया कि यह मंदिर ऐहार के ब्राह्मण जमींदारों द्वारा स्थापित एक चमत्कारी स्थल है, जहाँ बाबा बाल्हेश्वर नाथ के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां पूजा-अर्चना से इच्छित फल की प्राप्ति निश्चित होती है।

 

सावन के इस विशेष सोमवार को श्रद्धा, सेवा और सुरक्षा का समन्वय अपने चरम पर दिखाई दिया, जो क्षेत्रवासियों के लिए एक प्रेरणादायक  मिसाल बन गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button