उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँ मण्डलगढ़वाल मण्डलदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: किसान नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां**

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (सर्व) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित हुई, जिसमें कई किसान नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में किसानों की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राज किशोर शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त करना और सभी के सुझावों को शामिल कर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है। राष्ट्रीय महासचिव संजय चोपड़ा ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए यूनियन की अग्रिम रणनीति की जानकारी दी।

 

यूनियन की युवा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने किसान महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए सर्वे आधारित प्रस्ताव रखा। वहीं, युवा यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने घोषणा की कि जल्द ही देहरादून में ‘किसान सम्मान बचाओ रैली’ आयोजित कर किसानों की मांगों को बुलंद किया जाएगा।

 

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, अनुराग शर्मा, राजीव थपलियाल, सुरेंद्र शर्मा, रेनू चौहान, मुनेश कुमार, करण सिंह पंवार, डॉ. पवन चौहान, संदीप शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, महावीर रावत, राव शहीद अली, उमा दत्त शर्मा, वेद पाल सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा और सुनील पाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button