उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय, अवधूत मंडल हरिद्वार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देव भाषा संस्कृत एवं सनातन सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान

आचार्य महेश बहुगुणा (वेद विभाग, ऋषिकुल विद्यापीठ) को मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र–गोवा के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद जी महाराज, मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति शर्मा जी, शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी, स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय शाह जी एवं डॉ. योगेश पांडे जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश लाल पाहव जी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी.डी. जोशी जी, सांई सेवा मिशन के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश जोशी जी, यश पांडे, सभासद परमिंदर गिल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शर्मा जी, भाजपा नेता हरजीत जी सहित चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति रही।

अतिथियों ने आचार्य महेश बहुगुणा के संस्कृत एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार में किए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button