रायबरेली। वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग कार्यालय जाने से रोकने और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने दीवानी कचहरी के सामने सड़क पर धरना देकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को समर्थन देने और लोकतंत्र बचाने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने चेतावनी दी कि विपक्ष के नेताओं को रोकना और गिरफ्तार करना भाजपा सरकार के पतन की शुरुआत होगी।
प्रदर्शन में सुधा द्विवेदी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, शत्रोहन सोनकर, वी.के. शुक्ला, निर्मल शुक्ला, सईदुल हसन, अशोक सिंह, वीरेन्द्र यादव, राहुल बाजपेयी, महेश प्रसाद शर्मा, शैलजा सिंह, मोहित मौर्या, आयुष द्विवेदी, आमीन पठान, अतुल शर्मा, अभिनव तिवारी संगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूदरहे।