इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति का वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों में श्री नरेश पाल बालियान को अध्यक्ष, श्रीमती सीमा सैनी को महामंत्री तथा श्री कामेश्वर सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव के बाद कॉलोनीवासियों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समिति के संरक्षक श्री प्रेमचंद सैनी ने कहा कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता के साथ इंद्रलोक कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और समग्र विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील आर्य को निष्पक्ष एवं सफल चुनाव संपन्न कराने पर बधाई दी।
इस अवसर पर अनिल वशिष्ठ, विकास अग्रवाल, दुर्गा सिंह रावत, मनोज कुमार, विवेक तिवारी, रविंद्र वालिया, गणेश राजपुरोहित, उदय राणा, जयवीर सिंह, रणधीर सिंह, सतीश त्यागी, श्रीकांत तिवारी, राकेंद्र कुमार, विशाल अग्रवाल, राजपाल सिंह, बनारसी दास, निरंजनपाल सिंह, नीलम सिन्हा, मीनू सैनी, मनोज शुक्ला, समीर माली, राकेश राय, राजीव भाटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि समिति बिना किसी भेदभाव के कॉलोनीवासियों के अधिकारों की रक्षा करेगी तथा इंद्रलोक कॉलोनी को एक परिवार की भावना के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।




